जानिए पं हरीश शर्मा से 03 सितम्बर 2020 का अभिजित मुहूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


💥03 सितंबर 2020 गुरुवार का राशिफल💥


🔱जय श्री महाकाल🔱


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा गुरुवार, ईस्वी 03 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।


🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 54 मिनट से 15 बजकर 38 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।


💥प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 28 मिनट तक उपरांत द्वितिया तिथि रहेगी।


💥पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।


💥धृति योग मध्याह्न 13 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शूल योग रहेगा।


💥कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 28 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।



🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀शुभ 06 बजकर 00 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक


🌀चर 10 बजकर 45 मिनिट से 12 बजकर 20 मिनिट तक


🌀लाभ 12 बजकर 20 मिनट से 13 बजकर 54 मिनट तक।


🌀अमृत 13 बजकर 54 मिनट से 15 बजकर 29 मिनट तक।


💥आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार- 


प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र कुम्भ राशि मे, बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा। 


🏵आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ के लिए श्रेष्ठ है।


💥चंद्रमा कुम्भ राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 14 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।


12 राशियो के जातको का राशिफल


🏵मेष: आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।


🏵वृषभ: समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।


🏵मिथुन: अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।


🏵कर्क: कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।


🏵सिंह: परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे।


🏵कन्या: दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।


🏵तुला: दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।


🏵वृश्चिक: निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।


🏵धनु: रुके निर्माण कार्यों में गती आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।


🏵मकर: नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमी भवन में निवेश कर सकते है।


🏵कुंभ: आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनिती से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।


🏵मीन: आप की मेहनत और सूझ-बुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।


Comments