बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥12 सितंबर 2020 शनिवार का राशिफल💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ.हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार
श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष दशमी शनिवार, ईस्वी 12 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 09 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 43 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
💥दशमी तिथि रात्रि 04 बजकर 15 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।
💥आर्द्रा नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
💥व्यतिपात योग सायं 17 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वरियान योग रहेगा।
💥वणिज करण मध्याह्न 16 बजकर 25 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज का शुभ समय
🚩शुभ 07 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 10 मिनट तक
🚩चर 12 बजकर 16 मिनिट से 13 बजकर 05 मिनिट तक
🚩लाभ 13 बजकर 50 मिनट से 15 बजकर 23 मिनट तक।
🚩अमृत 15 बजकर 23 मिनट से 16 बजकर 56 मिनट तक।
💥आज दशमी का श्राद्ध रहेगा
🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र मिथुन राशि मे, बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर के लिए श्रेष्ठ है।
💥चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
12 राशियो का राशिफल
🏵मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।
🏵वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।
🏵मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाग्यवश सुखद समाचार या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।
🏵कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
🏵सिंह: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। यात्रा के सुखद रहने की संभावना है।
🏵कन्या: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। प्रियजन से भेंट होगी।
🏵तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता बरकरार रहेगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।
🏵वृश्चिक: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
🏵धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संबंधों में निकटता आएगी। पुराने दोस्त से अचानक भेंट होगी।
🏵मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा पर जाने की संभावना है।
🏵कुंभ: संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।
🏵मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।
Comments