जानिए पं हरीश शर्मा से 19 सितम्बर 2020 का अभिजित महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


💥19 सितंबर 2020 शनिवार का राशिफल💥


🔱जय श्री महाकाल🔱


पँ. हरीश शर्मा" ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन शुक्ल द्वितिया शनिवार, ईस्वी 19 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।


💥राहुकाल प्रातः 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 42 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।


💥द्वितिया तिथि प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।


💥चित्रा नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा।


💥ब्रह्म योग मध्याह्न 15 बजकर 34 मिनट तक उपरांत एन्द्र योग रहेगा।


💥कौलव करण प्रातः 09 बजकर 11 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।



🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀शुभ 07 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक


🌀चर 12 बजकर 14 मिनिट से 13 बजकर 46 मिनिट तक


🌀लाभ 14 बजकर 46 मिनट से 15 बजकर 17 मिनट तक।


🌀अमृत 15 बजकर 17 मिनट से 16 बजकर 49 मिनट तक।


🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार


प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र कन्या राशि में, बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा। 


🏵आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक धनु और मीन के लिए मध्याह्न 14 बजकर 42 मिनट तक उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर के लिए श्रेष्ठ है।


💥चंद्रमा कन्या राशि पर मध्याह्न 14 बजकर 42 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।


12 राशियो का राशिफल


🏵मेष- पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


🏵वृषभ- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। लंबी यात्रा की योजना फलीभूत होगी।


🏵मिथुन- बड़े खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।


🏵कर्क- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यद्यपि कुछ बाधाएं भी रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति लापरवाह न रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।


🏵सिंह- महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी रहेगा।


🏵कन्या- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।


🏵तुला- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे।


🏵वृश्चिक- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


🏵धनु- संबंधों में निकटता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।


🏵मकर- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।


🏵कुंभ- गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।


🏵मीन- संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।


Comments