जानिए पं हरीश शर्मा से 1 सितम्बर 2020 का राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


01 सितंबर 2020 मंगलवार राशिफल


🔱 जय श्री महाकाल शरणम् 🔱


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी मंगलवार, ईस्वी 01 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।


🌀राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 31 मिनट से 17 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 56 मिनट स 12 बजकर 47 मिनट तक


💥चतुर्दशी तिथि प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।


💥धनिष्ठा नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 38 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र रहेगा।


💥अतिगण्ड योग मध्याह्न 13 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।


💥वणिज करण प्रातः 09 बजकर 40 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।


🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀चर 09 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक


🌀लाभ 10 बजकर 45 मिनिट से 12 बजकर 20 मिनिट तक


🌀अमृत 12 बजकर 20 मिनट से 13 बजकर 56 मिनट तक।


🌀शुभ 15 बजकर 32 मिनट से 17 बजकर 07 मिनट तक।


🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार


प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र कुम्भ राशि मे, बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा। 


🏵आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ के लिए श्रेष्ठ है।


💥चंद्रमा दिन रात कुम्भ राशि पर संचार करेगा।


12 राशियो के जातको का राशिफल


🏵मेष- व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलता और धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से मिलने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।


🏵वृषभ- कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहने वाला है। दिन के उतर्राध में घरवालों के साथ अच्छा समय बितेगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने पर पैसे खर्च होंगे। कार्य में भी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे।


🏵मिथुन- परिवार के साथ समय बितेगा, पारिवार से जुड़े कुछ कामों का बोझ भी रह सकता है। पिता का स्नेह प्राप्त होगा। संपत्ति के बारे में कोई चर्चा आज नहीं करें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।


🏵कर्क- अधिक धन खर्च होंगे। व्यावसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन आरामदायक और शांति से गुजरेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।


🏵सिंह- दिन आपको कुछ निराश करने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। अधिक खर्च से बचने की जरूरत है। दिन मध्यम रहेगा। पाचन संबंधित रोग परेशान कर सकता है।


🏵कन्या- अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है जिससे निराशा होगी। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। दाम्पत्य जीवन में हालांकि तनाव की आशंका बनी रहेगी। माता का स्नेह मिलेगा।


🏵तुला- कार्यस्थल पर प्रतिद्वद्वियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।


🏵वृश्चिक- अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। कला के क्षेत्र में लगाव बढ़ेगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें और अपने वाणी पर संयम रखें।


🏵धनु- धैर्य बनाये रखने की सलाह है। काम का बोझ रहेगा और इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। नतीजों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सबकुछ आपके पक्ष में जाएगा।


🏵मकर- दिन खास रहने वाला है। प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग है। संपत्ति से जुड़े विवाद में सफलता मिलेगी और आप अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब होंगे।


🏵कुंभ- संपत्ति में पैसे निवेश के बारे में बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र पर दिन आराम से गुजरेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। खर्चों को लेकर चिंता बढ़ सकती है।


🏵मीन- सतर्कता बरतने की जरूरत है। कला के क्षेत्र से अगर आप जुड़े हैं तो दिन अच्छा रहने वाला है। जीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नये वाहन को खरीदने का विचार आज के लिए छोड़ देना बेहतर होगा।


Comments