बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥10 सितंबर 2020 गुरूवार का पंचांग💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" ने बताया कि श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी गुरुवार, ईस्वी 10 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।
💥राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 51 मिनट से 15 बजकर 24 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
💥अष्टमी तिथि रात्रि 03 बजकर 37 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
💥रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 39 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
💥वज्र योग सायं 18 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
💥बालव करण मध्याह्न 14 बजकर 57 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀शुभ 06 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक
🌀चर 10 बजकर 44 मिनिट से 12 बजकर 17 मिनिट तक
🌀लाभ 12 बजकर 17 मिनट से 13 बजकर 51 मिनट तक।
🌀अमृत 13 बजकर 51 मिनट से 15 बजकर 24 मिनट तक।
👏आज अष्टमी का श्राद्ध रहेगा
🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार
प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र मेष राशि मे, बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन के लिए श्रेष्ठ है।
💥चंद्रमा वृषभ राशि पर रात्रि 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा
💥जानिए 12 राशियो का राशिफल
🏵मेष- बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
🏵वृषभ- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यस्तता रहेगी। संतान पक्ष प्रबल है।
🏵मिथुन- भागदौड़ रहेगी। आपाधापी की स्थिति बनेगी। मन खिन्न हो सकता है, लेकिन पुरुषार्थ के बल पर किया गया कार्य संपन्न होगा। आलस्य और अनिद्रा की परेशानी होगी।
🏵कर्क- व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।
🏵सिंह- व्यापार और नोकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
🏵कन्या- लंबे समय से चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे।
🏵तुला- व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी, लेकिन उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
🏵वृश्चिक- आपको आज लाभ का दिन है। शुभ समाचार मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
🏵धनु- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
🏵मकर- पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने में कुछ व्यवधान भी आएंगे।
🏵कुंभ- व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम राहेगा।
🏵मीन- रिश्तों में मधुरता आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
Comments