जानिए पं हरीश शर्मा से 14 सितंबर 2020 का अभिजित महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


💥14 सितंबर 2020 सोमवार का राशिफल💥 


🔱जय श्री महाकाल🔱


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी सोमवार, ईस्वी 14 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।


💥राहुकाल पूर्व 07 बजकर 38 मिनट से 09 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।


💥द्वादशी तिथि रात्रि 01 बजकर 31 मिनट तक उपरांत त्रियोदशी तिथि रहेगी।


💥पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 52 मिनट तक उपरांत अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।


💥परिघ योग मध्याह्न 13 बजकर 50 मिनट तक उपरांत शिव योग रहेगा।


💥कौलव करण मध्याह्न 14 बजकर 30 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।


🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🚩अमृत 06 बजकर 05 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक


🚩शुभ 09 बजकर 10 मिनिट से 10 बजकर 43 मिनिट तक


🚩चर 23 बजकर 48 मिनट से 15 बजकर 21 मिनट तक।


🚩लाभ 15 बजकर 21 मिनट से 16 बजकर 54 मिनट तक।


👏आज द्वादशी का श्राद्ध रहेगा


🏵आज प्रातःकालीन गोचर ग्रह की स्थिति अनुसार 


प्रातः कालीन कुंडली 06.03 के अनुसार प्रथम भाव में सूर्य, चंद्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि मे, केतु गुरु पंचम स्थान में धनु राशि के, शनि मकर के छठे स्थान पर, मंगल नवम स्थान में मेष राशि के, शुक्र राहु मिथुन राशि के एकादश स्थान में विराजमान है, जिनके स्वामी मंगल गुरु सूर्य है उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा। 


🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ के लिए श्रेष्ठ है।


💥चंद्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।


12 राशियो का राशिफल


🏵मेष: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा। कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।


🏵वृषभ: अपनी कार्यशैली में नया प्रयोग कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चें भी सामने आ सकते हैं। समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। घर परिवार का ख्याल रखें। स्त्री वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगाI


🏵मिथुन: क्रोध पर नियंत्रण रखें। करीबी लोगों से धोखा मिल सकता है। निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज विचारों पर नियंत्रण में रखें।


🏵कर्क: किसी बात के लिए जिद न करें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। गलतियों से सीख लें। लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।


🏵सिंह: निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। कंप्यूटर के छात्र के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है।


🏵कन्या: प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो प्रयासों को आगे बढ़ाएं। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।


🏵तुला: बड़े प्रोजक्ट की रूपरेखा तैयार होगी। आपसी समझौते से जमीनी विवाद हल होंगे। मन में किसी बात को लेकर द्वंद्व बना रहेगा। वाहन व मशीनरी वगैरह के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहें।


🏵वृश्चिक: परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। धन संबंधी कोई बुरी खबर मिल सकती है। आज किसी को उधार न दें। अपने कार्य करने के तरीकों को समय के साथ बदलना समझदारी रहेगी।


🏵धनु: आज कार्यभार अधिक रहेगा। मन इधर उधर भटकता रहेगा। किसी आयोजन में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे होंगे।


🏵मकर: आर्थिक रूप से यह बहुत अच्छा समय है। व्यापारी वर्ग को अच्छे परिणाम मिल सकते है। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत है। परिवार में शादी या बच्चे का जन्म हो सकता है। 


🏵कुंभ: परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आपके पक्ष में रहेगा।


🏵मीन: परिवार में सामंजस्य बनेगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। विदेश यात्रा होने के आसार हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।


Comments