जानिए पं हरीश शर्मा से 20 सितम्बर 2020 का अभिजित महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


💥20 सितंबर 2020 रविवार का राशिफल💥


🔱जय श्री महाकाल🔱


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल तृतीया रविवार, ईस्वी 20 सितंबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, वर्षा ऋतु।


🌀राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 48 मिनट से 18 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक


💥चतुर्थी तिथि रात्रि 02 बजकर 28 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।


💥स्वाति नक्षत्र रात्रि 22 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा।


💥एन्द्र योग प्रातः 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।


💥वणिज करण मध्याह्न 16 बजकर 01 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।



💥चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀चर 07 बजकर 40 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक


🌀लाभ 09 बजकर 11 मिनिट से 10 बजकर 42 मिनिट तक


🌀अमृत 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक।


🌀शुभ 13 बजकर 45 मिनट से 15 बजकर 16 मिनट तक।


🏵आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर के लिए श्रेष्ठ है।


💥चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।


12 राशियो का राशिफल


🏵मेष- भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।


🏵वृषभ- आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।


🏵मिथुन- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।


🏵कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। भूमि, भवन,वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। भौतिक सम्‍पदा में वृद्ध‍ि होगी। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। थोड़ा संभलकर चले।


🏵सिंह- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिल सकती है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।


🏵कन्या- अधीनस्थ कर्मचारी के सहयोग से कोई कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है।


🏵तुला- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।


🏵वृश्चिक- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।


🏵धनु- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


🏵मकर- रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


🏵कुंभ- पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जमीन-जायदाद खरीदने का योग है।


🏵मीन- अन्य लोगो से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। प्रियजन से अचानक भेंट होगी।


Comments