जैन श्रद्धालु घरो मे करेगें आज महाआरती, भक्तामर स्तोत्र पाठ व णमोकार महामंत्र के जाप

💥जैनबन्धु भक्ति भाव से मनाएंगे अनन्त चतुर्दशी आज मंगलवार को


💥वीतराग धर्म का मनायेगे "उत्तम ब्रह्मचर्य" लक्षण आज


💥दशलक्षण पर्व के समापन पर होँगे श्रीजी के ऑनलाइन कलश


बिंदास बोल @ जयपुर : राजस्थान जैन युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि मंगलवार 01 सितम्बर को जैन धर्मावलंबी अनन्त चतुर्दशी मनाएंगे। साथ ही वीतराग धर्म का उत्तम ब्रह्मचर्य लक्षण भी मनायेगे । इस मौके पर दशलक्षण समापन कलश होगे जिसका श्रद्धालु अपने घरों में ही आनलाइन लाभ उठाएंगे। इसी दिन बारहवें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक दिवस पर निर्वाण लाडू भी चढाया जावेगा । इस अवसर पर राजस्थान जैन युवा महासभा के आव्हान पर लाखों श्रावको द्वारा अपने घरों में महाआरती, भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं णमोकार महामंत्र के जाप रात्रि 7.30 बजे से 8.30 बजे तक किये जायेगे। दशलक्षण महापर्व के दौरान कई श्रद्धालु तीन दिन, पांच दिन, 10 दिन के उपवास भी रखेगे। इसके अलावा कर्म निर्झर तेला 1 सितम्बर तक व रत्नत्रय व्रत व तेला 2 सितम्बर तक किया जावेगा।


💥क्षमापर्व "पड़वा ढोक" 3 सितम्बर को 


राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन 'कोटखावदा' ने बताया कि गुरुवार 3 सितम्बर को षोडशकारण समापन कलश व क्षमापर्व पड़वा ढोक मनाई जावेगी । जैन बन्धुओं द्वारा गत वर्ष की गलतियों व त्रुटियों के लिए आपस में क्षमा याचना करेगें। सारे आयोजनों में सरकार के निर्देशो की पूरी पालना की जावेगी ।


Comments