जैन श्रद्धालुओ ने घर मे रहकर मनाई "पड़वा ढोक"

💥श्रीजी के कलशाभिषेक का ऑनलाइन लिया दर्शन लाभ 


💥कोरोना संक्रमण के चलते खोपरा-मिश्री खिलाने की परम्परा इस बार नही हुई


💥श्रद्धालुओ का प्रवेश निषेध होने जैन मंदिर मे रही सुनसान


बिंदास बोल @ जयपुर : दिगम्बर जैन धर्मावलम्बियों की ओर से गुरुवार 3 सितम्बर को क्षमा पर्व पड़वा ढोक भक्ति भाव से मनाया गया। इस शुभ घड़ी मे सभी जैन मंदिरो मे श्रीजी के षोडशकारण एवं प्रतिपदा कलश और शान्तिधारा हुई। कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी दिशा-निर्देशो का ध्यान रखते हुए सभी जैन श्रद्धालुओ ने श्रीजी के कलशाभिषेक का ऑनलाइन दर्शन लाभ लिय


https://youtu.be/WlmKAmuQ20M



इस मौके पर राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि पडवा पर श्रीजी के षोडशकारण समापन एवं प्रतिपदा कलशाभिषेक का श्रद्धालुओं के लिए


zoom, wastapp group, धार्मिक टीवी चैनलो द्वारा ऑनलाइन प्रसारण किया गया। वही अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद् के राजस्थान प्रदेश महामंत्री विनोद जैन 'कोटखावदा' ने बताया कि क्षमावणी पर्व पर खोपरा-मिश्री खिलाने की बरसो पुरानी परम्परा कोरोना के संक्रमण के चलते स्थगित की गई । जैन बन्धुओं ने दूरभाष, मोबाइल, सोशल मीडिया के माध्यम से ही गत वर्ष की त्रुटियो व गल्तियो के लिये क्षमा याचना की। दशलक्षण महापर्व के दौरान हर साल की भांति इस साल भी हजारों श्रद्धालुओं द्वारा तीन दिन, पांच दिन, 10 दिन, 16 तथा 32 दिन के उपवास किये गये लेकिन सरकारी दिशा निर्देशो को ध्यान रखते हुए कोरोना संक्रमण बचाव के कारण उनके सम्मान में निकलने वाली शोभायात्राए स्थगित की गई ।


Comments