निर्भया स्क्वाड शिक्षक दिवस पर शिक्षको का बढायेगी हौसला

💥शिक्षको को हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड देकर सेलेब्रेट करेगी शिक्षक दिवस


बिंदास बोल @ जयपुर : पुलिस कमिशनरेट जयपुर की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के तहत निर्भया स्कवाड महिला पुलिस टीम 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस सेलेब्रेट करेगी। नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व मे निर्भया स्क्वाड टीम अपनी-अपनी बीट के क्षेत्र मे स्कूल-स्कूल जाकर शिक्षको को हेंडमेड ग्रीटिंग कार्ड देकर शिक्षक दिवस की बधाई देगी। सुनीता मीना ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल मे विद्यार्थियो के लिये प्रवेश बन्द होने से बच्चे शिक्षक दिवस सेलेब्रेट नही कर सकते है । ऐसे मे शिक्षको का हौसला बढ़ाने के उददेश्य से निर्भया स्क्वाड शिक्षक दिवस सेलेब्रेट करेंगी, साथ ही उन्हे कोरोना बचाव के लिये जागरूक भी करेगी। इसके अलावा महिला शिक्षको को महिला समानता के अधिकारो व महिला हैल्प लाइन के बारे मे जानकारी भी देगी।


Comments