बिंदास बोल @जयपुर : आर्यन एम फिल्म्स प्रोडक्शन व युक्ति फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्त्वाधान मे ऑनलाइन "राजस्थान घूमर डान्स फेस्टिवल 2020" का आयोजन किया गया।
फेस्टिवल के आयोजक एक्त्टर आर्यन माहेश्वरी ने बताया कि ऑनलाइन फेस्टिवल में करीब 211 महिलाओं ने घूमर डान्स का प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बनाया। उन्होने बताया कि ऑनलाइन कार्यक्रम के अनुसार सभी महिलाओं को अपने-अपने घर से घूमर डान्स के वीडियो बना भेजने थे। फिर सभी के घूमर डान्स के वीडियो को यूट्यूब पर डाले गए। वहां पर आये पब्लिक के views और जज एक्टर आर्यन माहेश्वरी, कोरोग्राफर राज नटराज, मॉडल प्रज्ञा प्रजापति द्वारा दिये गये अंको के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया हैं ।
जिसमे राजस्थान घूमर डान्स फेस्टिवल की घूमर क्विन व ब्रांड एंबेसडर मिसेज कैटेगरी मिसेज शिवानी पुरोहित शर्मा, मिस कैटेगरी रुचिका चांदक को चुना गया। वही मिसेज कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप ममता शर्मा, सेकंड रनरअप मालती शर्मा, थर्ड रनरअप रेखा शर्मा को चुना गया। मिस कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप संस्कृति अग्रवाल, सेकेंड रनरअप चेतना कंवर, थर्ड रनरअप टीना बिदावत रहे हैं
Comments