बिंदास बोल @ जयपुर : ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन जयपुर की ओर से सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे फाउंडेशन द्वारा संचालित बीलवा स्थित ऋषिकुलम आश्रम के आसपास की बस्ती, घर, मंदिर एवं सार्वजानिक स्थानों पर करीब 100 वृक्ष लगाये गये। ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन के फाउंडर हेमराज चतुर्वेदी ने बताया कि ऋषिकुलम के कार्यकर्ताओं ने आसपास के बच्चों को पौधों का महत्त्व घर घर जाकर समझाया और हर बच्चे को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक दिवस पर करीब 75 बच्चों ने अपने स्वयं के संरक्षण में एक एक पौधा अपने घर, मंदिर अथवा सार्वजानिक स्थानों पर लगाने व उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी उठाई। इस मौके पर संस्था की ओर से मास्क भी वितरित किये। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए साबुन से बार बार हाथ साफ करते रहने व सामाजिक दुरी बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों व कार्यकर्ताओं द्वारा ऋषिकुलम आश्रम में 5 फल व छायादार पौधे लगाये और बच्चों को वृक्ष की देखभाल की सामाजिक जिम्मेदारी अच्छे से निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर हेमराज चतुर्वेदी, रेखा चतुर्वेदी,जयप्रकाश, रोहित, कृष्णा मीणा हरिनारायण मीणा सहित फाउंडेशन के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Comments