जानिए पं हरीश शर्मा से 16 अक्तूबर 2020 का अभिजित महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


💥16 अक्टूबर 2020 शुक्रवार का पंचांग


🔱जय श्री महाकाल🔱


पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) कृष्ण अमावस्या शुक्रवार, ईस्वी 16 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।


🌀राहुकाल प्रातः 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।



🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक।


💥अमावस्या तिथि रात्रि 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा रहेगी।


💥हस्त नक्षत्र मध्याह्न 14 बजकर 58 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र रहेगा।


💥वैधृति योग रात्रि 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विषकुंभ योग रहेगा।


💥चतुष्पाद करण मध्याह्म 14 बजकर 59 मिनिट तक उपरांत नाग करण रहेगा।


🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀चर 06 बजकर 22 मिनट से 07 बजकर 48 मिनट तक


🌀लाभ 07 बजकर 48 मिनिट से 09 बजकर 14 मिनिट तक


🌀अमृत 09 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक।


🌀शुभ 12 बजकर 06 मिनट से 13 बजकर 32 मिनट तक।


🏵आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन के लिए श्रेष्ठ रहेगा।


💥चंद्रमा कन्या राशि पर रात्रि 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।


12 राशियो का राशिफल


🏵मेष- स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें।


🏵वृषभ- काफी समय से रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में गति आएगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। 


🏵मिथुन- अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।


🏵कर्क- नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।


🏵सिंह- कार्य की गति धीमी रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी व्यक्ति की अच्छी बात भी बुरी लग सकती है। सोच-समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें।


🏵कन्या- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें।


🏵तुला- किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। दूसरों की बातों में न आएं।


🏵वृश्चिक: शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है अत: लापरवाही न करें। अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी।


🏵धनु- शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे।


🏵मकर- वैवाहिक प्रस्ता‍व मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।


🏵कुंभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है।


🏵मीन- किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


Comments