बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥29 अक्टूबर 2020 गुरुवार का राशिफल💥
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड"श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल त्रियोदशी गुरुवार, ईस्वी 29 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।
💥त्रियोदशी तिथि मध्याह्न 15 बजकर 17 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी रहेगी।
💥उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मध्याह्म 12 बजकर 00 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।
💥हर्षण योग रात्रि 02 बजकर 36 मिनट तक उपरांत वज्र योग रहेगा।
💥तैतिल करण मध्याह्न 13 बजकर 17 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
💥चौघड़िया आज का शुभ समय
🌀शुभ 06 बजकर 31 मिनट से 07 बजकर 54 मिनट तक
🌀चर 10 बजकर 41 मिनिट से 12 बजकर 04 मिनिट तक
🌀लाभ 12 बजकर 04 मिनट से 13 बजकर 27 मिनट तक।
🌀अमृत 13 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 51 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन के लिए श्रेष्ठ रहेगा।
💥चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष- कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नए कार्यों की शुरुआत ना करें। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी।
🏵वृषभ- स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे। मांगिलक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
🏵मिथुन- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे।
🏵कर्क- कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। वाहनसुख मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम और खान पर नियंत्रण रखें।
🏵सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन ताजगी का अनुभव होगा। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। रोजमर्रा के काम समय पर पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏵कन्या- संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें। पारिवारिक उलझनों से तनाव बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारी निर्वाह में पिछड़ सकते हैं।
🏵तुला- किसी के वाणी से आपको ठेस लग सकती है। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। समय का सदुपयोग कर पाएंगे। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अच्छे लोगों से संपर्क होगा।
🏵वृश्चिक- व्यवसाय के सिलसिले में आपकी भाग-दौड़ भी काफी अधिक बनी रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी को उधार न दें, वरना वसूल करना मुश्किल हो जाएगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏵धनु- दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें। पूरे दिन उत्साह और आनंद से भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।
🏵मकर- रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। घर में सुखद महौल रहेगा।
🏵कुम्भ- कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
🏵मीन- वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। नए मकान या वाहद की खरीद का शुभ समाचार आ सकता है। नवीन योजनाएं सफल हो सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना रहेगी।न व्यय होने की संभावना रहेगी।
Comments