जानिए पं हरीश शर्मा से 20 अक्तूबर 2020 का अभिजीत महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


💥20 अक्टूबर 2020 मंगलवार का राशिफल


🔱जय श्री महाकाल 🔱


पँ.हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन शुक्ल चतुर्थी मंगलवार, ईस्वी 20 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।


🌀राहुकाल प्रातः 14 बजकर 55 मिनट से 16 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक


💥चतुर्थी तिथि प्रातः 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत चतुर्थी रहेगी।


💥ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।


💥सौभाग्य योग प्रातः 09 बजकर 47 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।


💥विष्टि करण प्रातः 11 बजकर 20 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।



🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀चर 09 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक


🌀लाभ 10 बजकर 40 मिनिट से 12 बजकर 05 मिनिट तक


🌀अमृत 12 बजकर 05 मिनट से 13 बजकर 30 मिनट तक।


🌀शुभ 14 बजकर 55 मिनट से 16 बजकर 20 मिनट तक।


🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन के लिए श्रेष्ठ रहेगा।


💥चंद्रमा वृश्चिक राशि पर रात्रि 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।



  1. 12 राशियो का राशिफल


🏵मेष- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


🏵वृष- शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।


🏵मिथुन- व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खान पान का ध्यान रखें।


🏵कर्क- कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। शारीरिक और मानसिक पीड़ा का योग है, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।


🏵सिंह- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


🏵कन्या- निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


🏵तुला- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।


🏵वृश्चिक- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल बढ़ेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।


🏵धनु- जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


🏵मकर– स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अशांत रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकता है। तुलसी का पूजन करें। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।


🏵कुंभ- व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


🏵मीन- गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।


Comments