जानिए पं हरिश शर्मा से 22 अक्तूबर 2020 का अभिजित महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष


💥22 अक्टूबर 2020 गुरुवार का राशिफल 


🙏🏻जय श्री महाकाल🙏🏻 


पं हरीश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल षष्ठी गुरुवार, ईस्वी 22 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।


🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 30 मिनट से 14 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।


🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।


💥षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक उपरांत सप्तमी रहेगी।


💥पूर्वाषाढा नक्षत्र रात्रि 00 बजकर 57 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।


💥सुकर्मा योग रात्रि 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत धृति योग रहेगा।


💥तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 41 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।



🏵चौघड़िया आज का शुभ समय


🌀शुभ 06 बजकर 26 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट तक


🌀चर 10 बजकर 40 मिनिट से 12 बजकर 05 मिनिट तक


🌀लाभ 12 बजकर 05 मिनट से 13 बजकर 30 मिनट तक।


🌀अमृत 13 बजकर 30 मिनट से 14 बजकर 54 मिनट तक।


🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन के लिए श्रेष्ठ रहेगा।


💥चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।


🏵मेष : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाग्रस्त होंगे।


🏵वृषभ : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं को फलीभूत करेंगे।


🏵मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर करने से गरिमा घटेगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। आवेश में कोई निर्णय न लें।


🏵कर्क : किसी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।


🏵सिंह : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। असीम प्रतिभाओ के बावजूद हीन मन लाभ से वंचित करेगा। राजनीतिक सरगर्मियों से व्यस्तता बढ़ेगी।


🏵कन्या : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं से मन चिंतित होगा।


🏵तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक प्रगति हेतु मन में नई युक्तियां आयेंगी। 


🏵वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।


🏵धनु : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है व स्थान परिवर्तन का भी योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।  


🏵मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है।


🏵कुंभ : रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी।


🏵मीन : आपकी सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होंगे। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।


Comments