बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥27 अक्टूबर 2020 मंगलवार का राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 अश्विन (अधिक मास) शुक्ल एकादशी मंगलवार, ईस्वी 27 अक्टूबर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, शरद ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 52 मिनट से 16 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
🏵अभिजीत महूर्त प्रातः 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
💥एकादशी तिथि प्रातः 10 बजकर 48 मिनट तक उपरांत द्वादशी रहेगी।
💥शतभिषा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
💥ध्रुव योग रात्रि 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।
💥विष्टि करण प्रातः 10 बजकर 48 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
💥चौघड़िया आज का शुभ समय
चर 09 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक
🌀लाभ 10 बजकर 41 मिनिट से 12 बजकर 04 मिनिट तक
🌀अमृत 12 बजकर 04 मिनट से 13 बजकर 28 मिनट तक।
🌀शुभ 14 बजकर 52 मिनट से 16 बजकर 15 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुम्भ के लिए श्रेष्ठ रहेगा।
💥चंद्रमा कुम्भ राशि पर रात्रि 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
🏵मेष— कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। गठिया के रोगियों की पीड़ा बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है। कुछ नये सम्पर्क बन सकते हैं।
🏵वृषभ— विवाहोत्सुक लोगों के विवाह से जुड़े कुछ बड़े निर्णय हो सकते हैं। सन्तान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक वृद्धि के लिए दिन बेहद शुभ है।
🏵मिथुन— परिवार के किसी सदस्य को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। लेकिन आप परिजनों से खफा से हो सकते हैं। कोई पुराना बकाया परेशान कर सकता है। आकस्मिक धन खर्च होने से क्षुब्ध रहेंगे।
🏵कर्क— शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह जबरदस्त सक्रियता रहने वाली है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज जबर्दस्त बोनस मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मामलों में भाग लेंगे।
🏵सिंह— आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। मँहगे सामान खरीद सकते हैं। विनम्र भाषा का प्रयोग करें। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।
🏵कन्या— आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी। व्यापार में जबरदस्त लाभ होने के योग दिख रहे हैं। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बनेगा। पारिवारिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभायेंगे।
🏵तुला— गलत निवेश के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य फंस सकता है। धन खर्च करने से पहले कई बार विचार करें नहीं तो बड़ी आर्थिक क्षति हो सकती है। मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।
🏵वृश्चिक— परिवार में जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। परिजनों के बीच अहम का टकराव हो सकता है। स्वभाव में क्रोध और अहंकार की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏵धनु— दिन पूरी तरह से शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। शाम तक आय के कुछ दूसरे वैकल्पिक स्त्रोत भी बन सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है।
🏵मकर— कार्य विस्तार के लिए व्यवस्थित योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन की खबर आ सकती है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के दिन आंनदमय रहेगा।
🏵कुम्भ— कोई बुरी खबर सुनने मिल सकती है। प्रेम-सम्बन्धों में संदेह और विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। घर का कुछ सामान गायब हो सकता है इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
🏵मीन : आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहना बेहतर होगा। नौकरी में स्थान-परिवर्तन की सम्भावनायें बन रही हैं। आपके अच्छे कार्यों को भी प्रशंसा नहीं मिलेगी।
Comments