निर्भया स्क्वाॅड़ ने किया विशेष अभियान ”आवाज” का आगाज

बिंदास बोल @ जयपुर : पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाॅड़ महिला पुलिस टीम ने विशेष अभियान ”आवाज” का आगाज किया।



इस मौके पर निर्भया स्क्वाॅड़ टीम की नोड़ल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीना ने बताया कि राजस्थान में महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, महिला संबंधित कानून व अधिकारों के प्रति सजग करने के साथ ही बालकों व युवाओं में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिये संस्कार जागृत करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष अभियान ”आवाज” की शुरूआत की है।


इस अभियान ”आवाज” के तहत गुरुवार को जयपुर कमिश्नरेट के लूणियावास इलाके के ”अपनी बात” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओ के प्रति होने वाले अपराध, अपराधों के दुष्परिणाम एवं महिलाओं के अधिकारों से संबंधित बने कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इसके माध्यम से कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता व युवाओं को नारी सम्मान के महत्व को समझाने के प्रयास किया। इसके अलावा निर्भया स्क्वाॅड़ टीम ने पट्टिकाओं के माध्यम से महिला अधिकारों से संबंधित कानून के बारे में संदेश दिया।


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य नारी को शक्तिशाली बनाना है। नारी का सम्मान हो इसके लिये निर्भया स्क्वाड टीम ने ईंट-भट्टों पर काम करने वाली व गृहिणी महिलाओ को जागरूक किया।


साथ ही महिलाओ व बालिकाओ को "मास्क ही वैक्सीन है", "नो मास्क नो एन्ट्री" व "मास्क लगाना है जरुरी" का संदेश देते हुए मास्क व सेनेेटरी नेपकीन भी वितरित किये। निर्भया स्क्वाॅड़ टीम ने कार्यक्रम के दौरान आम महिलाओं से मिलकर उन्हें प्रेरित भी किया कि यदि आपके साथ कोई भी अपराध हो तो डरें नहीं, अपनी आवाज उठायें। किसी भी प्रकार के अपराध को सहन नहीं करें। बिना डरें पुलिस को अपनी बात कहें। कोई भी परेशानी हो तो महिला हेल्पलाईन न. 1090 पर सूचित करें। इसमें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


Comments