बिंदास बोल @ जयपुर : "जरुरी है अपने जहन में राम को जिंदा रखना क्योंकि पुतले जलाने से कभी रावण नहीं मरते" यही संदेश दिया निर्भया स्क्वाड टीम ने घर घर जाकर। मौका था जयपुर पुलिस कमिशनरेट की निर्भया स्क्वाड महिला पुलिसकर्मी की ओर से अष्टमी, नवमी व दशहरे के उपलक्ष्य मे आयोजित जन जागरण अभियान का। इस दौरान निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व मे फ्लेग मार्च के दौरान भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान, रावन दहन व माँ भवानी व राक्षस संहार की लाईव झांकी के जरिए महिला अत्याचार के खिलाफ नारी का शक्ति को दर्शाया।
इस अवसर पर सुनीता मीना ने बताया कि मां का पूजन तभी सार्थक है जब हम अपनी मां, बहन, बेटी और बहू को बराबरी का दर्जा दे, उन्हें सही मायने में सशक्त करें उन्हें उनका अधिकार दे। महिलाएं और बालिकाओं को समझना होगा हमें हमारा अधिकार लेकर रहना है अब डरकर या सहन कर जीना नहीं है जो भी राक्षस अब नारी को तंग करेगा तो वह अब संभल जाए क्योंकि अब नारी अबला नहीं सबला है और अपने हर दुश्मन का संहार करने के लिए तैयार है पूरा समाज नारी के साथ है। असामाजिक तत्व अब तुम्हारे दिन पूरे हो गए आप समय रहते समझ जाए अन्यथा भुगतने के लिए तैयार हो जाए । उन्होने कहा कि अपने जहन में जरूरी है राम को जिंदा रखना क्योंकि पुतले जलाने से से कभी रावण नहीं मरते। हमें हमारे मन की बुराइयों को एवं समाज में फैली मानसिक विकृति को मिटाना है और हर रोज दशहरा मनाना है तभी असत्य पर सत्य की विजय होगी।
💥पुलिस मास्क जागरूकता अभियान 27 अक्तूबर तक
एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना ने मास्क लगाने का संदेश देते हुए कहा कि मास्क अपनाएंगे तो कोरोना रूपी रावण की भी हार सम्भव है। कोरोना कहर के बीच मास्क ही वैक्सीन है। निर्भया स्क्वाड टीम तीन दिवसीय मास्क पुलिस बनकर जागरूकता अभियान चला रही है, जो 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक रहेगा। इस दौरान कोरोना के खिलाफ युद्ध में लगभग 75 स्थानों पर नाके लगाकर 200 निर्भया स्क्वाड की महिला पुलिस अधिकारी मास्क बाटेंगी और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। यह अभियान से 27 अक्टूबर तक चलेगा। मास्क पुलिस के द्वारा 500000 मास्क बांटे जाएंगे क्योंकि पुलिस की जिम्मेदारी सुरक्षा देना है और कोरोना काल में सबसे बड़ी सुरक्षा मास्क ही है।
Comments