इंटरनेशनल डे फाॅर एलिमिनेशन ऑफ वाॅयलेंस अगेंस्ट वुमन पर महिला पुलिस ने छात्राओं से की ऑनलाइन चर्चा

💥एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना व सर्किल अधिकारी डॉ प्रियंका ने महिला अत्याचारो के खिलाफ छात्राओ को किया जागरूक


बिंदास बोल@ जयपुर : रोटरी क्लब जयपुर गुरूकुल की ओर से 25 नवंबर को मनाये जाने वाले इंटरनेशनल डे फाॅर एलिमिनेशन ऑफ़ वाॅयलेंस अगेंस्ट वुमन के उपलक्ष्य में वेब सीरीज अर्थात वुमन ऑफ़ विज़डम के अंतर्गत महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने को लेकर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया।


इस चर्चा की मुख्य वक्ता निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना थीं। उन्होने बताया कि ऐसे वेबिनार व संवाद महिलाओं व बालिकाओं में बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए जागरूकता प्रदान करना एक बेहतरीन उपाय है। वर्तमान में समाज प्रगति कर रहा है परंतु साथ ही महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों में भी इज़ाफा हो रहा है जो कि चिंतनीय है और इस समस्या के निवारण के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। 



वही अलवर गौरव जी पुलिस अवार्ड्स 2019 से सम्मानित पुलिस सर्किल अधिकारी डाॅ. प्रियंका ने दूसरी मुख्य वक्ता के रूप में संवाद करते हुए कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार की हिंसा व अत्याचार के लिए आवाज़ उठाने एवं सतर्क रहने संबंधी जानकारी प्रदान की। दोनों महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को यह प्रेरणा दी कि महिलाएं किसी से कम नहीं है और उनकी शक्ति व क्षमताएं पुरूषों से हर मायने में अधिक हैें। रोटरी क्लब जयपुर गुरूकुल के संरक्षक डाॅ. अशोक गुप्ता ने बताया कि महिला व बालिका सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस वैब सीरीज़ में महत्वपूर्ण विषयों पर ऑनलाइन चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. पूनम मदान ने जानकारी दी कि यह चर्चा ज़ूम प्लैटफाॅर्म पर आयोजित की गयी जिसमें रोटरी क्लब जयपुर गुरूकुल के सभी सदस्यों के साथ साथ आई आई एस डीम्ड विश्वविद्यालय, जयपुर की सभी छात्राओं ने भाग लिया।


Comments