केबिनेट मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री ने प्रकट की गहरी संवेदना


बिंदास बोल @ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्टर भवरलाल के निधन पर शोक प्रक्ट करते हुए कहा कि लम्बी बीमारी के बाद आज हमारे साथी केबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत गहरा दुःख हुआ, उनके निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। वर्ष 1980 से स्व. मास्टर भंवर लाल मेघवाल और मेरा साथ रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दों एवं दलित समाज के हित से जुड़ी समस्याओं को उन्होंने हमेशा प्रमुखता से उठाया। अपनी प्रतिभा एवं लगन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाई। प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।


ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।


Comments