पुलिस कानि0 रेखा शर्मा की हत्या का आरोपी पति, देवर व ड्राईवर गिरफ्तार


बिंदास बोल @ जयपुर : पुलिस अधीक्षक डा0 किरण किंग सिद्दू ने बताया कि किन्नौर पुलिस से जानकारी मिली हैं कि पुलिस थाना असनावर पर पदस्थापित महिला कानि0 रेखा शर्मा अवकाश लेकर अपने पति के साथ घुमने के लिये हिमाचल प्रदेश गयी थी। जिसकी उसके पति, देवर और ड्राईवर ने मिलकर हत्या कर दी।

💥घटना का विवरण:- जिला पुलिस अधीक्षक डा0 किरण कंग सिदधू ने किन्नौर पुलिस से वार्तालाप पर मिली जानकारी के अनुसार बताया कि 19.12.20 को मानवेन्द्र सिहं नामक व्यक्ति निवासी 428 सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र हरियाणा (पेशा चालक) ने समय करीब 6.35 बजे शाम पुलिस आपातकालिन हेल्प लाईन नम्बर 112 राज्य हिमाचल प्रदेश पर सूचना दी कि सुसाईड पाईंट कल्पा में एक महिला सेल्फी लेते हुये सडक से नीचे गहरी खाई मे गिर गयी है। इस सूचना पर पुलिस थाना रिकांगपियो व पुलिस चोकी कल्पा की टीम तत्काल मौके पर पहूंचा। घटनास्थल पर विषम परिस्थितियां होने के कारण महिला को रेस्कयू नहीं किया जा सका। 20.12.2020 को पुलिस व होमगार्ड दल ने रेस्क्यूनअभियान शुरु कर उपरोक्त महिला पर्यटक का शव बरामद हुआ। महिला का शव विच्छेदन क्षेत्रिय अस्पताल रिकांगपियो मे करवाया गया। शुरूवाती जांच में 174 crpc में मालुम हुआ कि महिला मानवेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति के साथ कल्पा पहुची थी। मानवेन्द्र सिंह का आचरण व व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध प्रतीत हो रहा था ।20.12.20 को घटनास्थल में क्राइम सीन को re-creat किया गया व जिस स्थान से महिला गिरना बताई जा रही थी। उस स्थान से दुर्घटना होना संभव नहीं लग रहा था। जिस पर ड्राईवर मानवेन्द्र सिहं से गहन पूछताछ पर मालूम हुआ कि रेखा शर्मा की हत्या कल्पा सुसाईड से धक्का मारकर/गिराकर की गयी है। मृतका के भाई लालचन्द जिला झालावाड के बयान पर मामला 302,120 बी भा0द0स0 षडयन्त्र पूर्वक हत्या का पाया गया। मृतका का शव उसके परिजनो द्वारा हिमाचल प्रदेश से बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट रवाना झालावाड किया जा रहा है। किन्नौर जिला पुलिस अधीक्षक से उक्त घटना के संबध में वार्तालाप कर घटना का खुलासा कर मुलजिमानों के विरूद्व नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए कहा गया तथा एक पुलिस टीम थाना असनावर से किन्नौर के लिए रवाना की गयी। जिस पर किन्नौर पुलिस द्वारा मुलजिमान पति विनित शर्मा देवर कर्नव शर्मा व ड्राईवर मानवेन्द्र सिहं को 21 दिसंबर 2020 समय 8.30 पी.एम. पर पुलिस हिरासत मे लिया जा चुका है। तीनो मुलजिमानो को मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसन्धान किया जावेगा। मुलजिमानो से गहन अनुसन्धान कर घटना का विस्तृत खुलासा किया जावेगा

💥गिरफ्तार आरोपी:-  

1. विनित शर्मा पति रेखा शर्मा निवासी सिरसा (हरियाणा) 

2. कर्नव शर्मा देवर रेखा शर्मा निवासी गुरूग्राम (हरियाणा) 

3. मानवेन्द्र सिहं (ड्राईवर) निवासी 428 सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र हरियाणा

Comments