जानिए पं हरीश शर्मा से 14 दिसंबर 2020 का अभिजित महूर्त व राशिफल


बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥14 दिसंबर 2020 सोमवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल 🔱

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या सोमवार, ईस्वी 14 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 08 बजकर 23 मिनट से 09 बजकर 40 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 53 से 12 बजकर 34 मिनट तक।

💥अमावस्या रात्रि 22 बजकर 48 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।

💥ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 26 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।

💥शूल योग रात्रि 00 बजकर 51 मिनट तक उपरांत गंड योग रहेगा।

💥चतुष्पाद करण प्रातः 11 बजकर 15 मिनिट तक उपरांत नाग करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज का शुभ समय

🔶️अमृत 07 बजकर 05 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट तक

🔶️शुभ 09 बजकर 40 मिनिट से 10 बजकर 58 मिनिट तक

🔶️चर 13 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 51 मिनट तक।

🔶️लाभ 14 बजकर 51 मिनट से 16 बजकर 08 मिनट तक।

🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ के लिए श्रेष्ठ रहेगा

💥चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर रात्रि 23 बजकर 26 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

12 राशियो का राशिफल

🏵मेष: मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। कुछ नये आसार मन को उत्साहित करेंगे। 

🏵वृषभ: कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही न करें। मित्र से प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।

🏵मिथुन: जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। आकसिमक कोई कार्य पूर्ण होगा।  महत्हपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। 

🏵कर्क: भावनात्मक स्नेह मिलेगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कायरें के प्रति आलस्य न करें। समुचित परिश्रम के लिए मन में चिंता संभव। 

🏵सिंह: कार्यो की अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। पुराने समस्याओ को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।

🏵कन्या: पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओ पर भरासेा करें। 

🏵तुला: अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।

🏵वृश्चिक: अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। 

🏵धनु: अच्छी भावनाओं से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। 

🏵मकर: बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। बहुत सारे अवरोधित कायरें को हल करेंगे। खुशहाल वातावरण रहेगा।  

🏵कुंभ: किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी नये कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

🏵मीन: कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। जीवन साथी के प्रति मधुरता कायम रखें।

 

Comments