जानिए पं हरीश शर्मा से 16 दिसंबर 2020 का पंचांग व राशिफल


बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥16 दिसम्बर 2020 बुधवार का पंचांग 

🔱जय श्री महाकाल शरणम्

पँ. हरीश शर्मा" ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल द्वितिया बुधवार, ईस्वी 16 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्म 12 बजकर 16 मिनट से 13 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

💥द्वितिया मध्याह्न 16 बजकर 56 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।

💥पूर्वाषाढा नक्षत्र रात्रि 20 बजकर 04 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।

💥वृद्धि योग सायं 18 बजकर 32 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

💥कौलव करण मध्याह्म 16 बजकर 56 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज का शुभ समय

🔶️लाभ 07 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 24 मिनट तक

🔶️अमृत 08 बजकर 24 मिनिट से 09 बजकर 42 मिनिट तक

🔶️शुभ 10 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक।

🔶️चर 14 बजकर 51 मिनट से 16 बजकर 08 मिनट तक।

💥आज का चन्द्रबल- मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन के लिए श्रेष्ठ रहेगा

💥चंद्रमा धनु राशि पर रात्रि 01 बजकर 48 मिनट तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

🏵मेष: कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। रिश्तों में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार में सुख और शांति की वृद्धि होगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे।

🏵वृषभ: बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में मनमुताबिक पदोन्नति के योग हैं। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा।

🏵मिथुन: व्यवसाय आरंभ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है। अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपनी वाणी के बल पर आप लोगों का मन मोह लेंगे। स्वास्थ्य के लिए निरंतर कसरत करने की आवश्यकता है।

🏵कर्क: किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बिताने को मिलेगा। अविवाहितों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🏵सिंह: सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद की संभावना है।

🏵कन्या: लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव से बचें।

🏵तुला: ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। आज के दिन यात्रा करने से बचें। सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

🏵वृश्चिक: बुद्धि के बल पर आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। अपने लिए भी थोड़ा समय अवश्य निकालें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🏵धनु: कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। आपके जीवन में साथी का आगमन होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है।

🏵मकर: किसी भी काम की जल्दबाजी न करें। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप की धाक जमेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।

🏵कुंभ: अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

🏵मीन: एक नई ऊर्जा बनी रहेगी। सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। रोमांस के अवसर आएंगे। संतान से सुख मिलेगा और संतान के लिए कुछ अच्छा करेंगे।

 

Comments