बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥27 दिसम्बर 2020 रविवार का राशिफल
🔱जय श्री महाकाल शरणम्🔱
पँ. हरीश शर्मा" ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल त्रियोदशी रविवार, ईस्वी 27 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 16 बजकर 14 मिनट से 17 बजकर 32 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
💥त्रियोदशी तिथि प्रातः 06 बजकर 22 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।
💥कृतिका नक्षत्र मध्याह्म 13 बजकर 19 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
💥साध्य योग मध्याह्म 15 बजकर 59 मिनट तक उपरांत शुभ योग रहेगा।
💥कौलव करण मध्याह्म 17 बजकर 23 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
चौघड़िया आज का शुभ समय
🔶️चर 08 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 47 मिनट तक
🔶️लाभ 09 बजकर 47 मिनिट से 11 बजकर 04 मिनिट तक
🔶️अमृत 11 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।
🔶️शुभ 13 बजकर 39 मिनट से 14 बजकर 57 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। आपसी मतभेद दूर होंगे। पहले किए गए कार्यों के उत्तम परिणाम आज देखने को मिलेंगे। लेन-देन करार की चिंता रहेगी।
🏵वृषभ: प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। साझेदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। भाइयों से मदद मिल सकेगी।🏵मिथुन: यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग हैं। वैचारिक अनुकूलता का लाभ लें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
🏵कर्क: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। पठन-पाठन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। धैर्य रखें। व्यर्थ के दिखावे, आडंबरों से दूर रहना चाहिए।
🏵सिंह: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ बढ़ेगा। परिवार में वैवाहिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। पत्र, सूचना मिलेगी। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन हो पाएगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा।
🏵कन्या: प्रसन्नता बनी रहेगी। बाहरी सहयोग सहज ही मिलेगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। कामकाज की संभावनाएँ बनेंगी।
🏵तुला: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी।
🏵वृश्चिक: बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएँ। कामकाज में विलंब होगा। किसी करार, लेख में धोखा संभव है।
🏵धनु: मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक विवादों का निपटारा आपके पक्ष में हो सकेगा। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएँगे।
🏵मकर: स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🏵कुंभ: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा सफल रहेगी। प्रमाद न करें। सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है। प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।
🏵मीन: लेन-देन में सावधानी रखें। थकान रहेगी। फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें। परिवार की समस्याएँ हल होंगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments