बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥30 दिसम्बर 2020 बुधवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल शरणम्🔱
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा/प्रतिपदा बुधवार, ईस्वी 29 दिसम्बर 2020, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट से 13 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
💥पूर्णिमा तिथि प्रातः 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।
💥आर्द्रा नक्षत्र सायं 18 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
💥ब्रह्म योग मध्याह्म 15 बजकर 41 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग रहेगा।
💥बव करण प्रातः 08 बजकर 59 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज का शुभ समय
🔶️लाभ 07 बजकर 13 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक
🔶️अमृत 08 बजकर 31 मिनिट से 09 बजकर 48 मिनिट तक
🔶️शुभ 11 बजकर 06 मिनट से 12 बजक 23 मिनट तक।
🔶️चर 14 बजकर 59 मिनट से 16 बजकर 16 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: आकस्मिक खर्च अधिक होगा। तनाव रहेगा। थकान रहेगी। जोखिम न लें। धैर्य रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भागदौड़ के बाद रोजगार में इच्छित सफलता मिलेगी।
🏵वृषभ: जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा।
🏵मिथुन: प्रमाद न करें। संतान, भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।
🏵कर्क: तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समय। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। पैतृक संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में संयत व्यवहार आवश्यक है।
🏵सिंह: कुसंगति से बचें। थकान रहेगी। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता व संतोष रहेगा।
🏵कन्या: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर आशानुकूल लाभ के योग हैं।
🏵तुला: व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा।
🏵वृश्चिक: भोजन का आनंद मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक काम होंगे।
🏵धनु: बुरी खबर मिल सकती है। चिंता रहेगी। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। अधीनस्थों से मदद मिलेगी।
🏵मकर: मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। प्रतिस्पर्धा, शत्रुता से परेशानी संभव है।
🏵कुंभ: धनार्जन होगा। नियमित कर्ज, लेनदेन में कटौती करना होगी। योजनाओं पर चर्चा, कार्य के प्रति लगन रह पाएगी। नौकरी, राज्यपक्ष में स्थायित्व की बात आएगी।
🏵मीन: जोखिम न लें। बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में समय सीमा का ध्यान रखें। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता रहेगी।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर )
Comments