बिंदास बोल @ जयपुर : चांदपोल अनाज मण्डी गेट पर ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार व महिला कानिस्टेबल ऊषा 4195 यातायात के संचालन की व्यवस्था देख रहे थे। डयूटी के दौरान उन्हे सड़क पर एक पर्स पड़ा दिखा ।चेकिंग के दौरान पर्स में एटीएम, लाइसेंस, अन्य आई डी कार्ड व जरूरी कागजात के साथ साथ 9000 रुपये नकद मिले। उन्होने ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए यातायात नियंत्रण कक्ष को सूचना देकर लाइसेंस में मिले नाम पते के आधार पर मालूमात कर पर्स मालिक से सम्पर्क कर पर्स उसे सुपुर्द कर दिया। पर्स के मालिक योगेश गुर्जर ने सतीश कुमार, उषा के साथ-साथ यातायात पुलिस को भी धन्यवाद दिया। वही पुलिस उपायुक्त यातायात आदर्श सिधु ने यातायात कर्मियों की ईमानदारी पर उन्हे शाबाशी दी साथ ही उन्हे रिवॉर्ड देने की घोषणा भी की।

Comments