हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर और पार्षदों ने किया श्रमदान
बिंदास बोल @ जयपुर : महापौर नगर निगम जयपुर हैरिटेज मुनेश गुर्जर ने पार्षदों के साथ सोमवार को चांदपोल स्थित शमशान घाट एवं शास्त्री नगर स्थित क्रबिस्तान में श्रमदान किया।अलसुबह महापौर पार्षदों के साथ चांदपोल स्थित शमशान घाट पहुंची। यहां जगह-जगह पड़े कचरे को उन्होने इकट्ठा किया और हूपर में डाला। इसके बाद महापौर और पार्षदों ने फावड़ा लेकर वहां उगी खरपतवार को हटाया और उसे इकट्ठा कर कचरा पात्र में डाला। उसके बाद महापौर और पार्षद शास्त्री नगर स्थित क्रबिस्तान पहुंचे। जहां उन्होने श्रमदान कर सफाई की।महापौर ने बताया कहा कि हैरिटेज निगम को स्वच्छ करने के लिये हम फील्ड में उतर चुके है। शहर की सफाई के लिये निगम के कार्मिकों की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही इसके सार्थक परिणाम आयेगे और जयपुर क्लीन सिटी जयपुर के नाम से जाना जायेगा। इस दौरान पार्षद मनोज मुदगल, उमरदराज, हनुमान मीणा, विजेन्द्र तिवाड़ी,अयूप खान, निरज अग्रवाल, दशरथ सिंह, अरविन्द्र मैठी, सुनील मीणा एवं अन्य पार्षद मौजूद रहे।

Comments