बिंदास बोल @ जयपुर : नेट-थियेट पर राजस्थान के प्रसिद्ध लोकनृत्यो की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा। नेट-थियेट के राजेन्द्र शर्मा राजू ने बताया कि राजस्थानी लोकनृत्यों के ऑनलाईन आयोजन में प्रसिद्ध शास्त्रीय, कथक व लोकनृत्यांगना मधु शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत "आओ जी आओ म्हारे हिवड़े रे पावणा" लोक गीत पर सूंदर प्रस्तुति से ऑनलाइन दर्शकों को आकर्षित किया। इसके पश्चात कलाकारों ने राजस्थान के लोकप्रिय लोकनृत्य चिरमी, गणगौर, गींदड़, घूमर और कालबेलिया नृत्यों की प्रस्तुतियों का सुंदर प्रदर्शन किया।
इसके अलावा मधु शर्मा के निर्देशन मे प्रभा शर्मा ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर ऑनलाइन बैठे दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर प्रसिद्ध फ़ोटो ग्राफर पुरुषोत्तम दिवाकर के प्रशिक्षण में आई मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, वेस्ट बंगाल, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर की 14 वीमन कैमरा कमाण्डर टीम ने कार्यक्रम का कवरेज किया और लोकनृत्यों व राजस्थान के इस अनूठे मंच की भूरी-भूरी प्रशंसा की।प्रकाश व्यवस्था मनोज स्वामी तथा संगीत विष्णु कुमार जांगिड़ का रही। वही मंच सज्जा अंकित नोनु, अंकित जांगिड़, जितेंद्र, सौरभ, धृति शर्मा आलोक पारीक की रही और पोस्टर डिज़ाइन ओम-तत-सत का रहा।


Comments