
💥19 जनवरी 2021 मंगलवार का पंचांग व दैनिक राशिफल
🔱जय श्री महाकाल शरणम्
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल षष्ठी मंगलवार, ईस्वी 19 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 10 मिनट से 16 बजकर 38 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।
💥षष्ठी तिथि प्रातः 11 बजकर 00 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।
💥उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 54 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।
💥शिव योग रात्रि 18 बजकर 46 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
💥तैतिल करण प्रातः 11 बजकर 00 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️चर 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक
🔶️लाभ 11 बजकर 12 मिनिट से 12 बजकर 31 मिनिट तक
🔶️अमृत 12 बजकर 31 मिनट से 13 बजकर 51 मिनट तक।
🔶️शुभ 15 बजकर 10 मिनट से 16 बजकर 29 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल
🏵मेष: आज आपकी किस्मत आपके साथ रहने वाली है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। पार्टनरों से मतभेद तनाव दे सकता है। समय पर काम पूर्ण नहीं होने से चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵वृषभ: धनार्जन होगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। मित्र व संबंधी सहयोग प्रदान करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
🏵मिथुन: साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। जल्दबाजी न करें। रोमांस में सफलता मिलेगी।
🏵कर्क: कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कारोबारी क्षमता तथा आमदनी में वृद्धि के योग हैं।
🏵सिंह: स्थायी संपत्ति में वृद्धि तथा बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन तथा रोजगार की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बाहरी व्यक्ति पर ध्यान दें।
🏵कन्या: बौद्धिक कार्य पूर्ण लाभ देंगे। थकान रहेगी। विरोध होगा। मातहतों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई अपरिचित मार्गदर्शक मिल सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। गरीबों को भोजन कराएं।
🏵तुला: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में अवरोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास करते रहें।
🏵वृश्चिक: घर से दूर प्रवास की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। आकांक्षाएं पूर्ण होने के योग हैं। मित्र व संबंधी के साथ समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
🏵धनु: विवाद से क्लेश हो सकता है। पुरानी व्याधि उठ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। संपत्ति व मशीनरी आदि के नवीनीकरण पर खर्च अधिक हो सकता है जिसका तत्काल लाभ नहीं होगा।
🏵मकर: धैर्य रखें। भागदौड़ रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेमतलब आरोप लग सकते हैं। व्यवसाय धीमा चलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🏵कुंभ: भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बाहर जाने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति सहयोग करेंगे।
🏵मीन: व्यवसाय ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मतभेद हो सकता है। विवाद न करें।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments