जानिए पं हरीश शर्मा से 26 जनवरी 2021 का पंचांग व राशिफल


बिंदास बोल
@ ज्योतिष

🇮🇳 26 जनवरी 2021 मंगलवार का पंचांग 🇮🇳 

🔱जय श्री महाकाल शरणम्

पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल त्रियोदशी मंगलवार, ईस्वी 26 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 15 बजकर 14 मिनट से 16 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

🇮🇳अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

💥त्रियोदशी तिथि रात्रि 01 बजकर 12 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

💥आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 11 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

💥वैधृति योग रात्रि 21 बजकर 56बमिनट तक उपरांत विषकुंभ योग रहेगा।

💥कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

🇮🇳चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 09 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक

🔶️लाभ 11 बजकर 13 मिनिट से 12 बजकर 33 मिनिट तक

🔶️अमृत 12 बजकर 33 मिनट से 13 बजकर 54 मिनट तक।

🔶️शुभ 15 बजकर 14 मिनट से 16 बजकर 34 मिनट तक।

🇮🇳आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

💥चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल

🇮🇳मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। पिता या धर्मगुरु का भरपूर सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होने की संभावना है।

🇮🇳वृषभ: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। प्रियजन से अचानक भेंट होगी।

🇮🇳मिथुन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा पर जाने की संभावना है।

🇮🇳कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिगड़े कार्य बनेंगे।

🇮🇳सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अतिथि के आगमन की संभावना है।

🇮🇳कन्या: अज्ञात विरोधी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद नहीं है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

🇮🇳तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

🇮🇳वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।

🇮🇳धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की परेशानी बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखना हितकर रहेगा।

🇮🇳मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भागदौड़ रहेगी।

🇮🇳कुंभ: भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

🇮🇳मीन: शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। किसी राजनेता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

🇮🇳श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर🇮🇳

Comments