🏵27 जनवरी 2021 बुधवार पंचांग
🔱जय श्री महाकाल शरणम्🔱
पं हरिश शर्मा ज्योतिष मार्तण्ड के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल चतुर्दशी बुधवार, ईस्वी 27 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट से 13 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।
💥चतुर्दशी तिथि रात्रि 01 बजकर 18 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।
💥पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 49 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र रहेगा।
💥विषकुंभ योग रात्रि 20 बजकर 54 मिनट तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।
💥गर करण मध्याह्न 13 बजकर 20 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️लाभ 07 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 32 मिनट तक
🔶️अमृत 08 बजकर 32 मिनिट से 09 बजकर 53 मिनिट तक
🔶️शुभ 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
💥चर 15 बजकर 14 मिनट से 16 बजकर 35 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा मिथुन राशि पर रात्रि 21 बजकर 44 मिनट तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल
🏵मेष: मानसिक चंचलता पर काबू रखें। प्रेम-परवान चढ़ रहा है। प्रियजन से मुलाकात संभव है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यवसाय में स्थिति बहुत अच्छी है। सेहत भी बेहतर रहेगा।
🏵वृषभ: परेशानियों का डटकर मुकाबला करेंगे। आपको नए जॉब का ऑफर मिल सकता है। रिश्तों में कड़वाहट लाने से बचें। मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।
🏵मिथुन: आज आपको प्रशंसा मिलेगी। यात्रा पर जाने के मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
🏵कर्क: दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आपको अपना स्वभाव नर्म रखना चाहिए। आज कुछ काम आपको एक अलग ही पहचान दे सकते हैं।
🏵सिंह: प्रॉपर्टी संबंधित कोई लाभ भी होने की संभावना है। जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। कोई नया रिश्ता बन सकता है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। सेहत अच्छा रहेगा।
🏵कन्या: व्यवसाय बहुत लाभकारी रहेगा। मित्रों से मुलाकात की संभावना है।परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें। रिश्तों को लेकर आप पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दबाव बन सकता है।
🏵तुला: नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम जीवन परवान चढ़ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्धों में नयापन रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा।
🏵वृश्चिक: परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। किसी प्रकार की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज खुशी मिलेगी।
🏵धनु: आप अपने साथी के साथ स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। घर में आए मेहमान आपकी शाम को मनोहर बना देंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी।
🏵मकर: व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। आज आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिए।
🏵कुंभ: मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। मनचाही जगह ट्रांस्फर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सेहत ठीक रहेगा।
🏵मीन: आज उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश भी जा सकते है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments