बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥28 जनवरी 2021 गुरुवार पंचांग
🔱जय श्री महाकाल शरणम
पँ. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 पौष शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार, ईस्वी 28 जनवरी 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, हेमंत ऋतु।
🌀राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 54 मिनट से 15 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।
💥पूर्णिमा तिथि रात्रि 00 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।
💥पुष्य नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
💥प्रीति योग रात्रि 19 बजकर 23 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।
💥विष्टि करण मध्याह्न 13 बजकर 07 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️शुभ 07 बजकर 11 मिनट से 09 बजकर 32 मिनट तक
🔶️चर 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
🔶️लाभ 12 बजकर 34 मिनट से 13 बजकर 54 मिनट तक।
🔶️अमृत 13 बजकर 54 मिनट से 15 बजकर 15 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल
🏵मेष: पारिवारिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पुराने मित्र से भेंट होगी।
🏵वृषभ: महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक कार्य में किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।
🏵मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। राजनीतिक व्यक्तियों को लाभ के आसार है।
🏵कर्क: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
🏵सिंह: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।
🏵कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
🏵तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
🏵वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
🏵धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में क्लेश रह सकता है।
🏵मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
🏵कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
🏵मीन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments