बिंदास बोल @ ज्योतिष
27 मार्च 2021 शनिवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल🔱
पँ. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2077 श्री शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी शनिवार, ईस्वी 27 मार्च 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसन्त ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 09 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 54 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्म 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
💥चतुर्दशी तिथि रात्रि 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।
💥पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 19 बजकर 52 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
💥गंड योग रात्रि 01 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
💥गर करण मध्याह्म 16 बजकर 55 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️शुभ 07 बजकर 50 मिनट से 09 बजकर 22 मिनट तक
🔶️चर 12 बजकर 26 मिनट से 13 बजकर 59 मिनट तक।
🔶️लाभ 13 बजकर 59 मिनट से 15 बजकर 31 मिनट तक।
🔶️अमृत 15 बजकर 31 मिनट से 17 बजकर 03 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि पर रात्रि 01 बजकर 20 मिनट तक शुभ और श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन पर शुभ और श्रेष्ठ रहेगा*
💥चंद्रमा सिंह राशि पर रात्रि 01 बजकर 20 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो। स्वास्थ्य रहने के लिए योग करें।
🏵वृषभ: ऑफिस के सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। घर के कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सेहत ठीक रहेगा। व्यायाम करने से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
🏵मिथुन: नोकरी के लिए प्रयासरत लोगो को शुभ समाचार मिलेंगे और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
🏵कर्क: पारिवारिक गतिविधियों में शामिल रहेंगे। छात्रों को पढ़ने में मन लगेगा। अपने लोगों पर भरोसा रखें और काम को मिलजुल कर आगे बढ़ाएं। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
🏵सिंह: सामाजिक कार्यो में आज आपकी रुचि रहेगी। आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
🏵कन्या: अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें।
🏵तुला: काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाना चाहेंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी भरा हो सकता है।
🏵वृश्चिक: कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। मन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खूब पानी पीएं।
🏵धनु: आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा।
🏵मकर: दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज आपका प्रयास सराहनीय रहेगा। आपको उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।
🏵कुंभ: जल्द ही कोई अच्छी नोकरी मिलने के योग बन रहे है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता का सान्निध्य प्राप्त होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
🏵मीन: परिवार का माहौल आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में सुख और शांति होगी। इनकम बढ़ने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments