बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥21 मई 2021 शुक्रवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल
पँ. हरीश शर्मा "धर्मशास्त्री" एवं "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री प्रमादी नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ला नवमी शुक्रवार, ईस्वी 21 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।
💥नवमी तिथि प्रातः 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।
💥पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 15 बजकर 23 मिनट तक उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
💥हर्षण योग रात्रि 21 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वज्र योग रहेगा।
💥कौलव करण प्रातः 11 बजकर 13 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️चर 05 बजकर 27 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक
🔶️लाभ 07 बजकर 10 मिनट से 08 बजकर 52 मिनट तक।
🔶️अमृत 08 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।
🔶️शुभ 12 बजकर 17 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।
💥आज का चन्द्रबल- मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीनराशि पर 21 बजकर 08 मिनट तक शुभ और श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु एवं मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा सिंह राशि पर रात्रि 21 बजकर 88 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल
🏵मेष- परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आज ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
🏵वृषभ- दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी।
🏵मिथुन- आज का मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें।
🏵कर्क- अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🏵सिंह- सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों में फंसे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।
🏵कन्या- अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। क्रोध से दूर रहने की कोशिश करें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।
🏵तुला- भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। परिजनों के साथ यात्रा अथवा पिकनिक पर जा सकते हैं। इसलिए आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।
🏵वृश्चिक- सेहत की परिस्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। उस व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके प्रति आकर्षित है।
🏵धनु- आज शुभ समाचार मिलेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।
🏵मकर- परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। अपने रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव करेंगे, लेकिन विवाद की स्थिति से बचना होगा।
🏵कुम्भ- धनलाभ के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। छोटे प्रवास पर जाना हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
🏵मीन- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण को हानी पहुंच सकती है। (श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments