जानिए पं हरीश शर्मा से 22 मई 2021 का अभिजित महूर्त व राशिफल

 


बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥22 मई 2021 शनिवार का पंचांग व राशिफल

🔱जय श्री महाकाल

पँ. हरीश शर्मा" धर्मशास्त्री" व "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 वैशाख शुक्ला दशमी शनिवार, ईस्वी 22 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 08 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 35 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर  45 मिनट तक।

💥दशमी तिथि प्रातः 09 बजकर 18 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।

💥उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 14 बजकर 06 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।

💥वज्र योग रात्रि 18 बजकर 17 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।

💥गर करण प्रातः 09 बजकर 18 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️शुभ 07 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 52 मिनट तक

🔶️चर 12 बजकर 17 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।

🔶️लाभ 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 42 मिनट तक।

🔶️ अमृत 15 बजकर 42 मिनट से 17 बजकर 25 मिनट तक।

🏵आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु एवं मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

☪️ चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल

🏵मेष: वाणी पर संयम रखने से रिश्तों में सुधार आएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵वृषभ: आपकी राशि पर उच्च का चंद्रमा भावुकता में वृद्धि करेगा। मन और वाणी पर संयम रखें। कालसर्प योग व्यवधान और भय देगा। ईश्वर की आराधना करें।

🏵मिथुन: आपकी राशि पर आज कालसर्प का प्रभाव आपको भयग्रस्त कर सकता है। रोग और विरोधी से भय न करें, आपका भविष्य में कोई अहित नहीं करेगा।

🏵कर्क: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा, लेकिन संतान या पिता के कारण तनाव मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लागाएं।

🏵सिंह: रोग या विरोधी व्यर्थ का तनाव देंगे। सूर्य की उपासना और जल का दान आपके लिए हितकर होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

🏵कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति में सफल होंगे, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जिससे मन अशांत होगा।

🏵तुला: विरोधी परास्त होंगे। व्यावसायिक प्रगति होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी।

🏵वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन कालसर्प योग आज आपको व्यवधान से भी आमना-सामना करा सकता है।

🏵धनु: आपकी राशि पर केतु और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव व्यर्थ का भय देगा, फिर भी किसी प्रकार का अहित नहीं करेगा। एकांत में न रहें।

🏵मकर: किसी विषय को अधिक मंथन करने से तनाव मिलेगा, जबकि जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सतर्कता ही बचाव है।

🏵कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

🏵मीन: दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में आंशिक सुधार होगा।

(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)

Comments