बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥29 मई 2021 शनिवार का पंचांग व राशिफल
🔱जय श्री महाकाल
पँ. हरीश शर्मा "धर्मशास्त्री" व "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद/राक्षस नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठा कृष्ण तृतीया/चतुर्थी शनिवार, ईस्वी 29 मई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 08 बजकर 59 मिनट से 10 बजकर 41 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
💥अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
💥तृतीया प्रातः मध्याह्न 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।
💥पूर्वाषाढा नक्षत्र सायं 18 बजकर 04 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।
💥शुभ योग प्रातः 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
💥विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 35 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️शुभ 07 बजकर 16 मिनट से 08 बजकर 59 मिनट तक
🔶️चर 12 बजकर 24 मिनट से 14 बजकर 06 मिनट तक।
🔶️लाभ 14 बजकर 06 मिनट से 15 बजकर 49 मिनट तक।
🔶️अमृत 15 बजकर 49 मिनट से 17 बजकर 32 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और राशि पर रात्रि 23 बजकर 39 मिनट तक शुभ और श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर एवं मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
💥चंद्रमा वृश्चिक राशि पर रात्रि 23 बजकर 39 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
🏵वृषभ: रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी, सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
🏵मिथुन: भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न उठाएं।
🏵कर्क: धनहानि हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
🏵सिंह: व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।
🏵कन्या: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
🏵तुला: अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
🏵वृश्चिक: अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
🏵धनु: लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
🏵मकर: भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
🏵कुंभ: परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🏵मीन: कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। (श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments