बिंदास बोल @ जयपुर : कांग्रेस पार्षद पंडित करण शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय लालकोठी में सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित करण शर्मा ने कहा कि सद्बुद्धि यज्ञ करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि विद्याधर नगर जोन में महापौर सौम्या गुर्जर व चेयरमैन विनोद चौधरी के द्वारा डिमांड करने पर अधिकारियों ने वहां कार्यवाही की है, अब चारो और विरोध बढ़ता देख वो ठीकरा अधिकारियों के सर फोड़ रही है। जहां प्रदेश कोरोना संकट से लड़ रहा है प्रदेश की संवेदनशील सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में गरीब लोगों को भोजन खिला रही है मदद कर रही है वहीं दूसरी ओर मेयर सौम्या गुर्जर ने संकटकाल के समय उनके आशियाने उजाड़ दिए उनको बेघर कर दिया।इसलिए नगर निगम मुख्यालय में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि महापौर व चैयरमैन को सद्बुद्धि मिले कि वह इस समय लोगों की मदद करें ना कि उनके साथ खिलवाड़ करें। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद राजू अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, राजेश गुर्जर, ममता यादव, राम जानकी शर्मा, आशीष परेवा, शंकर बाजडोलिया, हेमा सिंघानिया, चांद सैनी काजल व अन्य साथी पार्षद उपस्थित थे।
Comments