जानिए पं हरीश शर्मा से 21 जून 2021 का अभिजित महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल@ज्योतिष

💥21 जून 2021 एकादशी सोमवार का महूर्त व पंचांग 

🔱जय श्री महाकाल

पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठा शुक्ल एकादशी सोमवार, ईस्वी 21 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 07 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

💥एकादशी तिथि मध्याह्न 13 बजकर 33 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।

💥स्वाति नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 46 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र रहेगा।

💥शिव योग सायं 17 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग रहेगा।

💥विष्टि करण मध्याह्न 13 बजकर 33 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

🔴जून माह के व्रत- त्योहार

💥21 जून 2021 निर्जला एकादशी व्रत, एवं मा गायत्री अवतरण दिवस।

💥22 जून 2021 भोम प्रदोष व्रत।

💥24 जून 2021 ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️अमृत 05 बजकर 33 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक

🔶️शुभ 09 बजकर 00 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

🔶️चर 14 बजकर 12 मिनट से 15 बजकर 56 मिनट तक।

🔶️लाभ 15 बजकर 56 मिनट से 17 बजकर 539 मिनट तक।

🏵आज का चन्द्रबल- मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

❄चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल

🏵मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵वृषभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मधुर संबंधों की शुरुआत होगी। 

🏵मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। पिता या उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें।

🏵कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचें, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। नए मार्ग खुलेंगे।

🏵सिंह: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

🏵कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास किसी सीमा तक सफलता देगा। आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। 

🏵तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

🏵वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सावधानी बरतें, सतर्क रहें।

🏵धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

🏵मकर: धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी में मिठास बनाएं रखें। 

🏵कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन धन व्यय के कारण से मन चिंतित रहेगा। 

🏵मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। 

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

Comments

हर हर महादेव