जानिए पं हरीश शर्मा से 23 जून 2021 का पंचांग व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥23 जून 2021 त्रियोदशी/चतुर्दशी बुधवार पंचांग 

🔱जय श्री महाकाल

पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 ज्येष्ठा शुक्ल त्रियोदशी/चतुर्दशी बुधवार, ईस्वी 23 जून 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 28 मिनट से 14 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

💥त्रियोदशी तिथि प्रातः 07 बजकर 01 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

💥अनुराधा नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

💥साध्य योग प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत शुभ योग रहेगा।

💥तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 01 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️लाभ 05 बजकर 33 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक

🔶️अमृत 07 बजकर 17 मिनट से 09 बजकर 01 मिनट तक।

🔶️शुभ 10 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक।

🔶️चर 15 बजकर 56 मिनट से 17 बजकर 40 मिनट तक।

आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

💥चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल

🏵मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

🏵वृषभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

🏵मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कुटुंब और शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयम रखें, सफलता मिलेगी।

🏵कर्क: व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

🏵सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। संयम के साथ जोखिम उठाएं। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। 

🏵कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

🏵तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

🏵वृश्चिक: सामाजिक जीवन में रुचि लेंगे। भाग्यवश कोई सुखद समाचार मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

🏵धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनचाही यात्रा को टालें। भागदौड़ की संभावना बन रही है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

🏵मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

🏵कुंभ: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रोग या विरोधी के कारण मन अशांत हो सकता है, लेकिन बुद्धि कौशल किया गया कार्य संपन्न होगा। सचेत रहकर ही काम करें।

🏵मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।


नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)

Comments