नई उड़ान ने बच्चों के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बिंदास बोल @ जयपुर : अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई उड़ान चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष दौलत शर्मा ने बच्चों के साथ में योगा किया और साथ ही बच्चो को योगा करने के फायदे भी बतलाए।

उन्होंने बताया कि जीवन में योगा का कितना महत्व है यह सबको जानना  चाहिए और योगा को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना चाहिए!योगा करने के बाद बच्चों को खाने के लिए बिस्किट नमकीन चॉकलेट चीजें देखकर उनका मनोरंजन किया और टीम ने बच्चों के साथ डांस किया। इस मौके पर अध्यक्ष दौलत शर्मा, उत्तम चंद जैन, राजेश तिवाड़ी, कुशाग्र शर्मा, धनंजय शर्मा, इकरा, आयुषी मौजूद थे।

Comments