बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥09 जुलाई 2021 आषाढ़ कृष्ण अमावस्या शुक्रवार दैनिक राशिफल
🔱जय श्री महाकाल
पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 आषाढ़ कृष्ण अमावस्या शुक्रवार, ईस्वी 09 जुलाई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।
🌀पूर्ण रात्रि अमावस्या तिथि रहेगी।
💥आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
💥ध्रुव योग मध्याह्न 16 बजकर 34 मिनट तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।
💥चतुष्पाद करण सायं 18 बजकर 07 मिनिट तक उपरांत नाग करण रहेगा।
🔴01 जुलाई से 15 जुलाई - व्रत- त्योहार
💥09 जुलाई- आषाढ़ अमावस्या
💥11 जुलाई- गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ
💥12 जुलाई- जगन्नाथ यात्रा
💥13 जुलाई- विनायक चतुर्थी
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️चर 05 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट तक
🔶️लाभ 07 बजकर 22 मिनट से 09 बजकर 05 मिनट तक।
🔶️अमृत 09 बजकर 05 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक।
🔶️शुभ 12 बजकर 31 मिनट से 14 बजकर 14 मिनट तक।
❄आज का चन्द्रबल- मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
☪️चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारें में सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
🏵वृषभ: आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं। काम में ध्यान लगा रहने वाला है। मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। कटाक्ष के चलते दूसरों को आहत न करें। इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।
🏵मिथुन: आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। बड़े फैसले से पहले सोच-विचार कर लें।
🏵कर्क: कारोबार में नए लोगों का साथ मिलेगा। इसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ेगा। व्यापार में दूसरे का दखल बढ़ सकता है। आंखें बंद कर किसी पर भरोसा न करें।
🏵सिंह: काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। काम के नए मौके मिल सकते हैं। काम को टालने की प्रवृत्ति न रखें।
🏵कन्या: बच्चों को लेकर अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। मन व्यग्र होगा, लेकिन इसे भटकने न दें।
🏵तुला: इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से होगा। किसी भ्रम के चलते अपना रास्ता न बदलें।
🏵वृश्चिक: आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। बातचीत में वाणी को कठोर न होने दें।
🏵धनु: आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। बाहरी खान-पान से परहेज करें।
🏵मकर: आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव न लें।
🏵कुंभ: आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो अपने विरोधियों से सामना होगा। मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है, ऐसे में हताश न हों।
🏵मीन: आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके मिलेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। वाद विवाद में न उलझें।
नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर)
Comments