जानिए पं हरीश शर्मा से 15 जुलाई 2021 का अभिजित महूर्त व राशिफल

💥15 जुलाई 2021 आषाढ़ शुक्ल पंचमी गुरुवार का पंचांग

🔱जय श्री महाकाल

पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल पंचमी गुरुवार, ईस्वी 15 जुलाई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्म 14 बजकर 15 मिनट से 15 बजकर 57 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल दक्षिण में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।

💥पंचमी तिथि प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

💥उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।

💥वरियान योग प्रातः 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत परिघ योग रहेगा।

💥बालव करण प्रातः 07 बजकर 18 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️शुभ 05 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 24 मिनट तक

🔶️चर 10 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

🔶️लाभ 12 बजकर 32 मिनट से 14 बजकर 15 मिनट तक।

🔶️अमृत 14 बजकर 15 मिनट से 15 बजकर 57 मिनट तक।

☪️आज का चन्द्रबल- मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि पर प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ उपरांत मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा।

🔴15 जुलाई से 31 जुलाई के व्रत-त्योहार

💥16 जुलाई: शुक्रवार ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांति

💥17 जुलाई: शनिवार शुक्र का सिंह में राशि परिवर्तन

💥20 जुलाई: मंगलवार देवशयनी एकादशी, चतुर्मास का प्रारंभ, मंगल का सिंह राशि में प्रवेश।

💥21 जुलाई: बुधवार बुध प्रदोष व्रत, वामन द्वादशी

💥23 जुलाई: शुक्रवार आषाढ़ पूर्णिमा

💥24 जुलाई: शनिवार गुरु पूर्णिमा

💥25 जुलाई: रविवार श्रावण मास प्रारंभ

💥26 जुलाई: सोमवार सावन सोमवार व्रत

💥27 जुलाई: मंगलवार मंगला गौरी व्रत, गणेश संकष्टी चतुर्थी

❄चंद्रमा सिंह राशि पर प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल

🏵मेष: आज का दिन पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जो श्रम चल रहा है, वह सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

🏵वृषभ: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

🏵कर्क: धन और सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

🏵सिंह: नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

🏵कन्या: कर्मक्षेत्र में सुधार होगा। यद्यपि कुछ बाधाएं भी रहेंगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। संयम बनाए रखें।

🏵तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

🏵वृश्चिक: चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। विरोधी परास्त होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। किए गए रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵धनु: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रुपये पैसे के लेन-देन में भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा, लेकिन सचेत रहें।

🏵मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

🏵कुंभ: रोग या शत्रु के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन दोनों ही परास्त होंगे। फिर भी सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

🏵मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।


नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments