जानिए पं हरीश शर्मा से 20 जुलाई 2021 का दैनिक राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥20 जुलाई 2021 आषाढ़ शुक्ल एकादशी मंगलवार का दैनिक पंचांग

🔱जय श्री महाकाल शरणम्🔱

पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल एकादशी मंगलवार, ईस्वी 20 जुलाई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 15 बजकर 57 मिनट से 17 बजकर 39 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

💥एकादशी तिथि रात्रि 19 बजकर 19 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।

💥अनुराधा नक्षत्र रात्रि 20 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

💥शुक्ल योग रात्रि 19 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

💥वणिज करण प्रातः 08 बजकर 41 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 09 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक

🔶️लाभ 10 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।

🔶️अमृत 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 15 मिनट तक।

🔶️शुभ 15 बजकर 57 मिनट से 17 बजकर 49 मिनट तक।

☪️आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक मकर और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

❄चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल 

🏵मेष: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

🏵वृषभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

🏵मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। अज्ञात भय पर नियंत्रण होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कर्म क्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। मातृ पक्ष के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

🏵सिंह: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी रिश्तेदार के कारण कष्ट मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

🏵कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी या राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

🏵तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

🏵वृश्चिक: पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

🏵धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।

🏵मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। सचेत रहने की जरूरत है।

🏵कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहें, सुरक्षित रहें।

🏵मीन: मैत्री संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments