जानिए पं हरीश शर्मा से 13 जुलाई 2021 का अभिजीत महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥13 जुलाई 2021 आषाढ़ शुक्ल तृतीया मंगलवार का पंचांग

🔱जय श्री महाकाल शरणम्

पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल तृतीया मंगलवार, ईस्वी 13 जुलाई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।

🌀राहुकाल मध्याह्म 15 बजकर 57 मिनट से 17 बजकर 40 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक।

💥तृतीया तिथि प्रातः 08 बजकर 26 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।

💥मघा नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

💥सिद्धि योग मध्याह्न 14 बजकर 47 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

💥गर करण प्रातः 08 बजकर 26 मिनिट तक उपरांत वणिज करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 09 बजकर 06 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक

🔶️लाभ 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

🔶️अमृत 12 बजकर 32 मिनट से 14 बजकर 15 मिनट तक।

🔶️शुभ 15 बजकर 57 मिनट से 17 बजकर40 मिनट तक।

☪️आज का चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ

❄चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो के जातको दैनिक राशिफल 

🏵मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

🏵वृषभ: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

🏵मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक कार्यों में व्यवधान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

🏵कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

🏵सिंह: पिता से सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी का भी सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव मिल सकता है।

🏵कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

🏵तुला: संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

🏵वृश्चिक: मातृ पक्ष से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

🏵धनु: जीविका और व्यावसाय के क्षेत्र में चल रहा प्रयास किसी सीमा तक सफल होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

🏵मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

🏵मीन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। संबंध मधुर होंगे।

नोट: यह राशिफल गोचर पर आधारित है, आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments