💥24 जुलाई 2021 आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा शनिवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पं. हरीश शर्मा "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा शनिवार, ईस्वी 24 जुलाई 2021, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, वर्षा ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 09 बजकर 09 मिनट से 10 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 05 मिनट से 13 बजकर 00 मिनट तक।
💥पूर्णिमा तिथि प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।
💥उतराषाढा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 40 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा।
💥विष्कुम्भ योग प्रातः 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।
💥बव करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।
🔴15 जुलाई से 31 जुलाई - व्रत- त्योहार
💥24 जुलाई: शनिवार गुरु पूर्णिमा
💥25 जुलाई: रविवार श्रावण मास प्रारंभ
💥26 जुलाई: सोमवार सावन सोमवार व्रत
💥27 जुलाई: मंगलवार मंगला गौरी व्रत, गणेश संकष्टी चतुर्थी
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️शुभ 07 बजकर 28 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक
🔶️चर 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 14 मिनट तक।
🔶️लाभ 14 बजकर 14 मिनट से 15 बजकर 56 मिनट तक।
🔶️अमृत 15 बजकर 56 मिनट से 17 बजकर 38 मिनट तक।
☪️आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ
❄चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो के जातको का दैनिक राशिफल
🏵मेष: पारिवारिक उलझनें रहेंगी। असावधानी से अप्रिय समाचार मिल सकता है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। ईश्वर की आराधना से परेशानी दूर होगी।
🏵वृषभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
🏵मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
🏵कर्क : किया गया व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी न करें। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।
🏵सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जारी प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने से काम बनेंगे।
🏵कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
🏵तुला: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। कुछ ऐसा न करें, जिससे परिवार में विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।
🏵वृश्चिक: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान भी बढ़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
🏵धनु: उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता जरूर मिलेगी।
🏵मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।
🏵कुंभ: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
🏵मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया प्रयास फलीभूत होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।
नोट: आपकी कुंडली व दशा महादशा के कारण आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।
आपकी सम्पूर्ण कुंडली के फलित एवं दशा महादशा का सम्पूर्ण विश्लेषण जानने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है।
(श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय जयपुर)
Comments