Skip to main content
लड़कियों को देखकर गाना गाने एवं अश्लील इशारे करने वाले चार मनचले गिरफ्तार
बिंदास बोल @ जयपुर : पुलिस उपायुक्त मेट्रो ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सेफर व्हील्स' अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड टीम ने लड़कियों को देखकर फिल्मी गाना गाकर फब्तिया कसने वाले व अश्लील इशारे करने वाले चार मनचलों पर कार्यवाही की है।उन्होंने बताया कि गोविंद देवजी मंदिर के पार्क में श्रद्धालु व आम जनता घूम रही थी, जिनमे लड़कियां भी शामिल थी। लड़कियों को देखकर चार मनचले तेज तेज गाना गाकर फब्तिया कसने लगे और अश्लील इशारे करने लगे। इस पर पार्क में मौजूद निर्भया टीम ने लड़कों को रोकने की कोशिश की तो वे टीम से झगड़ा करने लगे। इस पर टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए माणक चौक थाने की चेतक बुलाकर चार मनचलों शोहिल, मोहम्मद ईशान, माजिद एवं नदीम अंसारी को उनके सुपुर्द कर दिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीणा ने बताया कि महिलाएं एवं बालिकायें निर्भय रहें निर्भया आपके साथ है। किसी प्रकार की परेशानी हो तो महिला हेल्पलाइन या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
Comments