जानिए पं हरीश शर्मा से 12 सितम्बर 2021 का पंचांग व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥12 सितंबर 2021 भाद्रपद शुक्ल षष्ठी रविवार दैनिक राशिफल

🔱जय श्री महाकाल 🔱

पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद शुक्ल षष्ठी रविवार, ईस्वी 12 सितंबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

🌀राहुकाल सायं 17 बजकर 02 मिनट से 18 बजकर 35 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पश्चिम में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

💥षष्ठी तिथि सायं 17 बजकर 22 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।

💥विशाखा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

💥वैधृति योग प्रातः 11 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्कुम्भ योग रहेगा।

💥कौलव करण प्रातः 06 बजकर 30 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

🏵व्रत- त्योहार

🚩12 सितंबर, रविवार- स्कन्द षष्ठी

🚩13 सितंबर, सोमवार- ललिता सप्तमी, महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा

🚩14 सितंबर, मंगलवार- राधा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन

🚩15 सितंबर, बुधवार- विश्वेश्वरैया जयन्ती, अभियन्ता दिवस

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 07 बजकर 43 मिनट से 09 बजकर 16 मिनट तक

🔶️लाभ 09 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक।

🔶️अमृत 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 23 मिनट तक।

🔶️शुभ 13 बजकर 56 मिनट से 15 बजकर 29 मिनट तक।

☪️आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

❄चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

🏵मेष: आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

🏵वृषभ: शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। घर के कामों में रुचि लेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

🏵मिथुन: कुछ पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵कर्क: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता और धर्मगुरु से सहयोग मिलेगा।

🏵सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

🏵कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

🏵तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। विरोधी परास्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

🏵वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

🏵धनु: स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

🏵मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

🏵कुंभ: समय आज सुखद होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

🏵मीन: आज का दिन पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।



Comments