जानिए पं हरिश शर्मा से 14 सितम्बर 2021 का अभिजित महूर्त व राशिफल

बिंदास बोल @ ज्योतिष

💥14 सितंबर 2021 मंगलवार का पंचांग

🔱जय श्री महाकाल🔱 

पं. हरीश शर्मा            "ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद शुक्ल अष्टमी मंगलवार, ईस्वी 14 सितंबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।

🌀राहुकाल प्रातः 13 बजकर 27 मिनट से 17 बजकर 00 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल उत्तर में रहेगा।

🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

💥अष्टमी तिथि मध्याह्न 13 बजकर 11 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।

💥ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा।

💥आयुष्मान योग रात्रि 03 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।

💥बव करण मध्याह्न 13 बजकर 11 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।

🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

🔶️चर 09 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक

🔶️लाभ 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।

🔶️अमृत 12 बजकर 22 मिनट से 13 बजकर 05 मिनट तक।

🔶️शुभ 15 बजकर 27 मिनट से 17 बजकर 00 मिनट तक।

☪️आज का चन्द्रबल- वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ के लिए प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक  शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

❄चंद्रमा वृश्चिक राशि पर प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल

🏵मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

🏵वृषभ: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। सृृजन, लेखन एवं सकारात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। यद्यपि दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

🏵मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सामाजिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा।

🏵कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।

🏵सिंह: पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

🏵कन्या: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक महात्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

🏵तुला: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा, लेकिन उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। पिता का सहयोग मिलेगा।

🏵वृश्चिक: प्रियजन के संबंध में अप्रिय समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, जबकि घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

🏵धनु: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। रिश्तों में सुधार आएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

🏵मकर: यात्रा देशाटन की भी संभावना है। सतर्कता जरूरी है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

🏵कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

🏵मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक

श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

Comments