बिंदास बोल @ ज्योतिष
💥18 सितंबर 2021 शनिवार का पंचांग
🔱जय श्री महाकाल🔱
पं. हरीश शर्मा"ज्योतिष मार्तण्ड" के अनुसार श्री श्री आनंद नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2078 श्री शक संवत् 1943 भाद्रपद शुक्ल द्वादशी शनिवार, ईस्वी 18 सितंबर 2021, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, शरद ऋतु।
🌀राहुकाल प्रातः 09 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा एवं दिशा शूल पूर्व में रहेगा।
🏵अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
💥द्वादशी तिथि प्रातः 06 बजकर 56 मिनट तक उपरांत त्रियोदशी तिथि रहेगी।
💥धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
💥सुकर्मा योग सायं 18 बजकर 23 मिनट तक उपरांत धृति योग रहेगा।
💥बालव करण प्रातः 06 बजकर 56 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
🏵चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
🔶️शुभ 07 बजकर 45 मिनट से 09 बजकर 17 मिनट तक
🔶️लाभ 12 बजकर 20 मिनट से 13 बजकर 52 मिनट तक।
🔶️अमृत 13 बजकर 52 मिनट से 15 बजकर 24 मिनट तक।
🔶️शुभ 15 बजकर 24 मिनट से 16 बजकर
56 मिनट तक।
🏵आज का चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 26 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुम्भ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
❄चंद्रमा मकर राशि पर मध्याह्न 15 बजकर 26 मिनट तक उपरांत कुम्भ राशि पर संचार करेगा।
🔴12 राशियो का दैनिक राशिफल
🏵मेष: क्रोध पर नियंत्रण रखें। नया पद या नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
🏵वृषभ: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
🏵मिथुन: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
🏵कर्क: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
🏵सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
🏵कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। चल या अचल संपत्ति के मामले में लाभ मिलेगा।
🏵तुला: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
🏵वृश्चिक: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। वाणी पर संयम रखें।
🏵धनु: यात्रा या देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत होकर यात्रा करें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
🏵मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क होकर यात्रा करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
🏵कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
🏵मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
Comments